अंडे की सब्जी कम समय मैं कैसे बनाते हैं
अंडे की सब्जी एक ऐसी सब्जी है जो कि आप बहुत ही कम समय में बना सकते है अ और आपको देर हो रही है तो तो ऐसे टाइम पे आप बहुत की कम समय में अंडे कि सब्जी बना सकते है | अंडे की सब्जी को आप रोटी, चावल आदि के साथ खा सकते है | इसमें अगर आप चाहे तो ग्रेवी कम या ज्यादा भी कर सकते है |
सामग्री :-
- अंडा 6
- प्याज 2
- मिर्च 4
- अदरक पेस्ट 1 चम्मच
- लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
- टमाटर 2 (मिक्सर में पीस ले)
- जीरा 2 चुटकी
- धनिया पत्ता
- मिर्च पाउडर1 चम्मच
- हल्दी पाउडर1 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- गरम मशाला 1 चम्मच
- नमकस्वाद अनुशार
- तेल 100 ग्राम
- मेथी पत्ता
अंडे की सब्जी |
अंडे की सब्जी बनाने की विधि :
- सबसे पहले आप अंडे को उबाल कर उसे छीलकर उसमे थोड़ा थोड़ा कट लगाले | ताकि अंडे को तलते समय ज्यादा तेल के छिट्टा ना उड़े | फ्राई करते समय
- अब गैस पे कड़ाई रखे और उसमे तेल डालें | फिर उसमे मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और नमक डाल दे |
- फिर उसमे अंडे को डालकर थोड़ी देर फ्राई कर ले |
- अब एक दूसरी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें और गरम होने के बाद उसमे सरे खड़े मसाले डाले जैसे जीरा दालचीनी,तेजपत्ता,लोंग और गरममसाला को डाल दे |
- फिर उसमे प्याज को डाल दे और उसे गोल्ड ब्रायन होने तक पकने दे |
- अब उसके अंदर अदरक, लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पत्ता डालकर उसे अच्छे से पकने दे
- अब उसके बाद टमाटर डाल दे और उसे थोड़ी 5 से 7 मिनट पकाये |
- जब टमाटर अच्छे से पक जाये तो उसमे उतना ही पानी डाले जितनी ग्रेवी आपको बनानी हो उसके बाद उसे 5 मिनट तक पकाये |
- उसके बाद उसमे फ्राई किये हुए अंडे को डाल दे, और उसमे 2 से 3 मिनट पकाये |
- अब आपका अंडा बन कर तैयार है अब आप इसे रोटी या चावल के साथ परोसे
- अंडे को फ्राई करने से पहले उसे कट लगा दे ताकि मसाला के स्वाद अंदर तक जाये |
- अंडे को बनाते समय ध्यान रखे की उस अच्छे से मध्यम आंच पे पकाये |जिसे अंडे की सब्जी मे स्वाद अच्छा आएगा
Good recipes
जवाब देंहटाएं