मंगलवार, 1 अक्तूबर 2019

आकर्षण का सिद्धांत

आकर्षण का सिद्धांत (The Low Of Attraction)

The Low Of Attraction

The Low Of Attraction


आकर्षण का सिद्वांत यह  कहता है की हम जिस चीज की प्रबल इच्छा करते है हम उसी चीज को अपनी और आकर्षित करते है | 

इसका मतलब है की हम जो भी दिल से चाहे उसे ही पाते है भगवान बुद्ध ने कहा है की "हम जो कुछ भी है वो हमने आज तक क्या सोचा इस  बात का परिणाम है " इस आकर्षण के सिद्धांत पर स्वामी  विवेकानन्द जी ने कहा है की "हम वो है जो हमें हमारी सोच ने बनाया है इसलिए इस बात का ध्यान रखिये की आप क्या सोचते है  हमारे शब्द गौण है विचार रहते है वे दूर तक यात्रा करते  है "| 

आकर्षण का सिद्वान्त यह ही कहता है की अपकी  सोच ही हकीकत बनती है उदाहरण के लिये अगर आप सोचे की आपके पास बहुत पैसा है तो सच में आपके पास बहुत पैसा आ जाता है उसी तरह अगर आप सोचते है की मैं हमेशा गरीब ही रह जाऊंगा तो ये भी सच हो जाता है यानी की हम अपनी सोच के दम पर जो चाहे बन सकते है | 

आकर्षण का सिद्वान्त कैसे हमारे जीवन को उन्नत बनता है 

1 सकारात्मक सोच 

आकर्षण का सिद्वान्त कहता है की सकारात्मक सोचो तो सकारात्मक होगा जैसा सोचोगे वैसा होगा क्या आप जानते है की कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी में बहुत सफल हो जाता है और दूसरी तरफ उससे भी जादा होशियार व्यक्ति अपनी जिंदगी में असफल हो जाता है ऐसा क्यों होता उसका कारण है उनकी सोच जो इंसान नकारात्मक सोचता है उसे असफलता मिलती है | 

2. आत्मविश्वास को बढ़ना 

कई बार हम अच्छा सोचते है लेकिन अच्छा होता नहीं क्यों इसका कारण है की हमअपनी योग्यता पर विश्वास नहीं करते है की हम सफल होंगे या नहीं जब हमारा आत्मविश्वास कमजोर होगा तो वहां  आकर्षण का सिदान्त काम नहीं करेगा | तो अपने आत्मविश्वास को बढ़ाये की मैं कर सकता हूँ तभी आप सफल होंगे | 

सकारात्मकता को कैसे बढ़ाए 

1. हमेसा सकारात्मक रहे | 
2. किसी भी काम को शुरू करने से पहले सोचे की यह बहुत अच्छा काम है | 
3. इसमें मै सफल होऊंगा|  
4. इससे मुझे फायदा होगा | 
5. मै इसे आराम से कर सकता हूँ | 

आत्मविश्वास  को कैसे बढ़ाये 

1. महत्वपूर्ण दिखे इससे आपको खुद को महत्वपूर्ण समझने में मदद मिलेगी | 
2. अपने काम को महत्व दे तभी आप अपने काम को जोश से कर पायंगे | 
3. अपनी शक्तियों पर फोकस करे कमजोरी खुद खत्म  हो जायगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा  | 


आकर्षण के सिद्धांत से अपना लक्ष्य कैसे पाए 

1. आपका लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिये | 
2. विश्वास रखिये आपकी मांग पूरी होगी | 
3. मन लीजिये की आपका लक्ष्य प्राप्त हो गया है और उसे जिये |
4. अपनी अवचेतन मन (subconscious mind) की शक्ति का प्रयोग करे अपने आप को बार - बार लक्ष्य की तरफ सोचने पर मजबूर करे | 
 आकर्षण के सिद्धांत पर विश्वास करिये आप जरूर सफल होंगे 







0 टिप्पणियाँ: