शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2019

प्रेगनेंसी में खजूर खाने से होते कई लाभ


गर्भावस्था में गर्भवती को कई न्यूट्रेशन  मिनिरल और विटामिन की जरुरत होती है और खजूर में काफी मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन ,फाइबर, फैट, फ्लोट ,आयरन विटामिन- के ,मैगनेशियम और पोटैशियम होता है और ये वो  सारे पोषक तत्व है जोकि एक गर्भवती के लिये बहुत आवश्यक होते है गर्भावस्था के आखरी 5 -6 महीने में खजूर खाये इसके बहुत सारे लाभ है 



1. एनर्जी बूस्टर :-  खजूर में काफी मात्रा में कैलरीज होती है जिसको खाने से पूरे दिन के लिये एनर्जी मिलती है

2. शुगर कंट्रोल करना :- इसमें पाया जाने वाला फ्रुक्टोस  (fructose ) एक प्रकार का शुगर है और यह नेचुरल शुगर से अलग है फ्रुक्टोस ब्लड में शुगर को नियंत्रित करता है |

3. गर्भाशय की संवेदनशीलता को बढ़ाना :- खजूर में पाया जाने वाला ऑक्सिटॉसिन (oxytocin) गर्भाशय की संवेदनशीलता को बढ़ाता है जिससे नार्मल डिलीवरी के ज्यादा चांस हो जाते है |

4. बच्चे के विकास में सहायक :- खजूर में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है और प्रोटीन बच्चे के विकास में मदद करता है |


5. कब्ज से रहत :- गर्भावस्था में महिलाओ को कब्ज और अपच की समस्या हो जाती है और खजूर में काफी मात्रा में फायबर होता है जो की इन सभी पेट की समस्या को खतम करता है |

6. महिलाओ में स्तन दूध बढ़ना :- खजूर गर्भावस्था के बाद महिलाओ में दूध के उत्पादन को बढ़ाता है और दूध की गुणवत्ता को भी बढ़ाता है |


प्रेगनेंसी में खजूर किस महीने से खाये :

1. खजूर बहुत ही गर्म होता है इसलिए अपनी प्रेगनेंसी के शुरुआत के 3 - 4 महीने तक खजूर न खाये इससे गर्भपात की संभावना बढ़ सकती है इसलिए प्रेगनेंसी  के 5 महीने से खजूर खाना शुरू करे |

2. शुरू में खजूर की मात्रा 3 - 4  ही रखे |

3. धीरे- धीरे खजूर की मात्रा बढ़ाये और आखरी महीने में 10 -12  खजूर खाये |





0 टिप्पणियाँ: